पंजाब : अस्पताल स्टाफ पर महिला ने लगाए ऑपरेशन थिएटर में दुष्कर्म करने के आरोप, जांच जारी

By: Ankur Sat, 09 Oct 2021 9:40:35

पंजाब : अस्पताल स्टाफ पर महिला ने लगाए ऑपरेशन थिएटर में दुष्कर्म करने के आरोप, जांच जारी

पंजाब के बठिंडा में एक शर्मनाक मामला सामने आया हैं जहां एक महिला ने निजी अस्पताल स्टाफ के छह कर्मचारियों पर ऑपरेशन थिएटर में सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया हैं। शनिवार को पीड़ित महिला ने सिविल अस्पताल में दाखिल होकर मेडिकल जांच करवाई और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने महिला के बयान पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहीं महिला सब इंस्पेक्टर जसविंदर कौर ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही कुछ बताया जाएगा।

अस्पताल में दाखिल फाजिल्का जिले की रहने वाली एक महिला ने बताया कि वह ऑपरेशन करवाने बठिंडा के एक निजी अस्पताल में दाखिल हुई थी। चार अक्टूबर को उसका ऑपरेशन होना था। अस्पताल का स्टाफ उसे ऑपरेशन थिएटर लेकर गया, जहां उसे सुन्न करने का टीका लगा दिया और बाद में उसके साथ ऑपरेशन थिएटर में ही छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि इस मामले में अस्पताल के डॉक्टर को कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद महिला अस्पताल में डॉक्टर को जानकारी दिए बिना सिविल अस्पताल में आकर दाखिल हो गई और मामले की जानकारी पुलिस को दी।

ये भी पढ़े :

# पंजाब : आग लगने से इमारत में फंसा बुजुर्ग, दम घुटने से हुई मौत

# IPL-14 : पंजाब के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, चावला बने नं.1 भारतीय, इन्होंने की जडेजा की तारीफ

# गुरुग्राम : गर्लफ्रेंड पर कमेंट करने का बदला लेने के लिए गोली मारकर की छात्र की हत्या

# T20 विश्व कप के लिए शोएब मलिक की वापसी, कोहली ने ईशान से कही यह बात, भारतीय महिलाएं हारीं

# दिल्ली : कैब चालक ने लिफ्ट देने से किया मना तो चाकू मार की उसकी हत्या

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com